Loading...
अभी-अभी:

गरियाबंद में भाजपा का धान सत्याग्रह फ्लॉप, कार्यक्रम से किसान नदारद

image

Dec 11, 2019

पुरूषोत्तम पात्रा : गरियाबंद में आज भाजपा का धान सत्याग्रह फ्लॉप साबित हुआ। जिला भाजपा किसान मोर्चा द्वारा किसानों के धान खरीदी मुद्दे को लेकर सडक परसुली सहकारी समीति में ये सत्याग्रह आयोजित किया गया था। भाजपा नेता और पूर्व कृषिमंत्री चंद्रशेखर साहू को भी इस कार्यक्रम में विशेष रुप से बुलाया गया था। कार्यक्रम का मकसद सरकार पर धान खरीदी की नीति बदलने के लिए दबाव डालना था। मगर कार्यक्रम पूरी तरह फ्लॉप हो गया, कार्यक्रम में किसान ही नहीं पहुंचे।

बता दें कि, गिने चुने किसान ही कार्यक्रम में नजर आये, जबकि इस समिति से 32 गॉव के किसान जुडे हुए हैं। मगर किसानों ने भाजपा के धान सत्याग्रह में हिस्सा लेने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। हालांकि भाजपाईयों द्वारा इस दौरान सरकार पर जमकर निशाना साधा गया। चंद्रशेखर साहू ने किसानों को किसान तो मौजूद ही नहीं थे या यूं कहें कि अपने पार्टी के पदाधिकारियों को सरकार के खिलाफ तबतक आंदोलन करने की शपथ दिलाई जबतक सरकार धान खरीदी की नीति में बदलाव नहीं करती। साहू ने इस दौरान कहा कि धान की फसल किसानों के आनबान शान से जुडी है, सरकार इसको नही खरीदकर किसानों के साथ मजाक कर रही है, उन्होंने सरकार की कथनी और करनी में अंतर होने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार के मंत्रियों के ब्यान अलग आते है और अधिकारियों के ब्यान अलग आते है जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड रहा है।