Loading...
अभी-अभी:

चक्रधर समारोह के अंतिम दिन पहुँची राज्यपाल, राजा चक्रधर सिंह के संगीत प्रेम को किया नमन

image

Sep 12, 2019

भूपेंद्र सिंह : 35वें चक्रधर समारोह के आखिरी एवं 10वें दिन छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसूईया उईके मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। उनके साथ रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक, विधायक चक्रधर सिदार, कलेक्टर यशवंत कुमार, एसपी संतोष कुमार सिंह सहित गणमान्य नागरिक एवं अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने राजा चक्रधर के चित्र पर पुष्प अर्पित और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। चक्रधर समारोह के समापन अवसर पर राज्यपाल अनुसुईया उईके ने कहा कि 35वें चक्रधर समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल होते हुए मुझे खुशी हो रही है। सबसे पहले मैं राजा चक्रधर सिंह के संगीत प्रेम को नमन करती हूं। 

शास्त्रीय नृत्य और संगीत के विकास में राजा चक्रधर सिंह का योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने कला और कलाकारों को काफी प्रोत्साहित किया। उनके समय एक नया घराना स्थापित हुआ, जिसे हम रायगढ़ घराना के नाम से जानते हैं। संगीत प्रेमी राजा चक्रधर सिंह का कत्थक के साथ-साथ संगीत ललित कलाओं और साहित्य के प्रति भी विशेष रूप से अनुराग था। समारोह में छिंदवाड़ा से आई ईशा पांडेय ने कथक की प्रस्तुति दी। शास्त्रीय गायन पद्मश्री सुमित्रा गुहा दिल्ली द्वारा दी गयी प्रस्तुति ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुम्बई से फरहान साबरी ने गायन की प्रस्तुति ने खूब तालियां बटोरीं। 2019 के चक्रधर समारोह एक यादगार आयोजन के रूप में देखा जाएगा, इस आयोजन के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ शासन की राज्यपाल की उपस्थिति में संपन्न हुआ।