Loading...
अभी-अभी:

कोरबाः छात्रों की तबियत बिगड़ी, शिक्षक तुरंत बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंचे

image

Sep 21, 2019

मनोज यादव - प्राथमिक शाला में बच्चों की हालत बिगड़ने से स्कूल में हड़कंप मच गया। शिक्षक बच्चों को तत्काल किराया के वाहन कर अस्पताल लेकर पहुंचे। बताया जा रहा है कि दर्जन भर से अधिक बच्चों को अस्पताल लाया गया था। जिसमें तीन बच्चों को अस्पताल में भर्ती किया गया। करतला विकासखंड के घिनारा प्राथमिक शाला के बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ने से हड़कंप मच गया। बच्चों को तत्काल करतला समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां जांच के दौरान तीन बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। तीनों बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहीं बाकी बच्चे प्राथमिक उपचार के बाद वापस चले गए हैं।

डॉक्टर के अनुसार 3 बच्चों को वायरल फीवर

बताया जा रहा है कि बच्चे मध्यान्ह भोजन कर रहे थे इस दौरान बच्चे को उल्टी होना शुरू हुआ। उसके बाद एक के बाद एक बच्चे उल्टी करने लगे। सभी को तत्काल वाहन के माध्यम से अस्पताल के लिए रवाना किया गया। मिली जानकारी के अनुसार 3 बच्चों को वायरल फीवर था जिसके चलते उल्टी होने से बच्चे भी उल्टी करने लगे। फिलहाल तीनों बच्चों को करतला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। बच्चों के परिजनों की माने तो घटना की सूचना मिलते ही वह तत्काल अस्पताल पहुंचे। जहां उनका उपचार चल रहा था। बच्चों की माने तो एक के बाद एक सभी उल्टी करने लगे और बच्चों में हड़कंप मच गया, उन्हें अस्पताल लेकर आया गया है।