Loading...
अभी-अभी:

अवैध हुक्का बार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 10 नग हुक्का व मादक पदार्थ जब्त

image

Feb 21, 2020

दुर्गः नशा मुक्ति अभियान 'जिओ खुलकर' के तहत पुलिस की ओर से शहर में संचालित एक अवैध हुक्का बार के खिलाफ कार्रवाई की गई। यहां हुक्का से धुंआ उड़ाते लोगों को नसीहत देने के लिए पुलिस की ओर से उनसे उठक बैठक भी कराई गई। हुक्का बार से 20 हजार रुपए के 10 नग हुक्का व मादक पदार्थ जब्त किया गया है।

पुलिस बल ने इंडियन प्राइड़ ढाबा पर दी दबिश

पुलिस विभाग की ओर से जिला में प्रारंभ नशा मुक्ति अभियान के तहत शहर में संचालित हुक्का बार के खिलाफ कार्रवाई की गई है। सीएसपी विवेक शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस बल ने इंडियन प्राइड़ ढाबा पर दबिश दी गई। यहां हुक्का बार अवैध रुप से संचालित किया जा रहा था। 15-20 युवक हुक्का का धुंआ उड़ा रहे थे। इन युवकों को पुलिस ने उठक बैठक कराकर समझाइश दी, वहीं इंडियन प्राइड के संचालक मनदीप सिंह के विरुद्ध अपराध पाए जाने पर कोटपा एक्ट की धारा 8 एवं 11 के तहत कार्रवाई की गई।