Loading...
अभी-अभी:

आगजनी व मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों पर मामला दर्ज

image

Feb 21, 2020

कांकेरः आगजनी व मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों पर मामला दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ बलवा का मामला भी दर्ज किया है। विदित हो कि मंगलवार की शाम 6 बजे ग्राम माकड़ी खूना में 50 से अधिक लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। मारपीट करने पहुंचे 50 से अधिक लोगों ने घर में तोड़फोड़ और वाहन में आग लगा दी थी। इसके बाद से गांव में तनाव की स्थिति बनी गई थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया और फायर ब्रिगेड के मदद से बाइक में लगी आग पर काबू पाया।

घटना में 6 आरोपी शामिल

घटना के बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के बाद दोनो पक्षों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें दोनों पक्षों के खिलाफ बलवा व दंगे भड़काने का आरोप लगा है। घटना में 6 आरोपी अशोक कावड़े पिता छप्पनवीर 24 वर्ष, विकेश कावड़े पिता छप्पनवीर 19 वर्ष, अजय सलाम पिता दुकालू 20 वर्ष, विशाल मरकाम पिता पुसन 20 वर्ष, अंजूराम नेताम पिता जगतराम 42 वर्ष  सभी निवासी माकड़ी खूना एवं हेमन्त नेताम पिता चमार राम 34 वर्ष निवास कोकपुर को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ पुलिस ने 147, 148, 149, 294, 323, 506 बी, 427,435,452 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।