Loading...
अभी-अभी:

कांकेर में दूध नदी के तट पर नपा डाल रही पूरे श​हर का कचरा, कचरे की गंदगी से पूरा शहर बीमार

image

Jul 3, 2019

सुशील सलाम : कांकेर शहर के एमजी वार्ड से सटे दूध नदी के तट पर पालिका द्वारा शहर का कचरा डाला जा रहा है। जिससे वार्ड में गंदगी आलम है। वार्ड के लोग कचरे की बदबू व गंदगी के कारण बीमार हो रहे हैं। जिन्हें संक्रमण का खतरा सता रहा है। बता दें कि मना करने के बावजूद डाले जा रहे कचरे से परेशान वार्ड की महिलाओं ने कलेक्टर से शिकायत की है।

लोगों में बढ़ा संक्रमण का खतरा
महिलाओं का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से एमजी वार्ड और शांतिनगर वार्ड पास से बहने वाली दूध नदी के तट पर शहर से निकलने वाले कचरे को डाला जा रहा है। कचरे की बदबू से सभी परेशान हैं। गंदगी के कारण लोगों का जीना दूभर हो गया है। वार्ड में मक्खियां मच्छर भी बढ़ गये हैं। जिससे लोगों में संक्रमण फैलने का खतरा सताने लगा है। 

वार्ड के कई लोग बीमार
वहीं वार्ड के बहुत से लोग अब बीमार भी पड़ते जा रहे है। इस संबंध में पालिका को पूर्व में भी अवगत कराया गया था लेकिन कुछ महिनों बंद के बाद फिर से इस तरह कचरे को लाकर डाला जा रहा है। जिससे वार्ड के सभी लोग काफी परेशान हैं। जिन्होंने कलेक्टर से शिकायत करते हुए इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।