Loading...
अभी-अभी:

15 साल की बीजेपी सरकार को 10 महीने की कांग्रेस सरकार ने पीछे छोड़ा : मंत्री कवासी लखमा

image

Oct 29, 2019

शिवम मिश्रा : छत्तीसगढ़ राज्य एक नवंबर को 19 साल का हो जाएगा। युवा अवस्था में आने पर सरकार इस बार कुछ खास उत्साह के साथ मनाने की तैयारी कर रही है। इसी बीच उद्योग मंत्री कवासी लखमा साइंस कॉलेज राज्योत्सव स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे। आईजी आनंद छाबड़ा के साथ मौजूद तमाम पुलिस अधिकारियों ने मंत्री लखमा को सुरक्षा से लेकर कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा की जानकारी दी है।

मंत्री कवासी लखमा मीडिया से हुए मुखातिब
राज्योत्सव स्थल का जायजा करने के बाद मंत्री कवासी लखमा ने मीडिया से मुखातिब होते कहा कि 15 साल की बीजेपी सरकार को इस 10 महीने की कांग्रेस सरकार ने पीछे छोड़ दिया है। इस बार का राज्योत्सव सबसे अच्छा राज्य उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। जिसमें छत्तीसगढ़िया कलाकारों को बढ़ावा दिया जाएगा। सरगुजा और बस्तरिया अंदाज में राज्योत्सव मनाया जाएगा।

1 से 3 नवंबर तक छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस
उन्होंने कहा कि एक नवंबर से तीन नवंबर तक छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम के उद्घाटन में मुख्य रूप से कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी मौजूद रहेंगी।