Loading...
अभी-अभी:

कोरबा : तान नदी में बाढ़ आने से दर्री डेम के गेट खुले..

image

Sep 30, 2019

मनोज यादव : तान नदी में बाढ़ आने से दर्री डेम में जल भराव हो गया है। इसे देखते ही बांगो डेम का 12 और 13 नंबर था गेट खोल दिया गया है। उसका पानी कोरबा क्षेत्र के निचले बस्तियों को प्रभावित करने लगा है।

तान नदी में आई बाढ़..
बता दें कि, दर्री क्षेत्र के हिस्से में लगातार बारिश हो रही है। इस बरसात से तान नदी में बाढ़ आ गई है। तान नदी का छलका पानी दर्री डेम में समा रहा है। इसके दबाव को देखते दर्री डेम का दो गेट क्रम से 6 फीट और 2 फीट तक खोल दिया गया है। गेट खुलने से पानी का नजारा देखने लोग पहुंच रहे हैं। हालांकि इस डेम का पहुंच मार्ग इतना जर्जर है कि कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है।

कोरिया में बारिश धीमी
खैरियत की बात यह है कि कोरिया जिले में घने बादल तो छाए हुए हैं पर बारिश की गति धीमी है। इसलिए बांगो डैम खतरे के निशान से नीचे है। यदि कोरिया जिले में मूसलाधार बारिश होती है तो बांगो डैम का गेट खोला जाएगा इससे दर्री डेम पर दबाव बढ़ जाएगा।