Loading...
अभी-अभी:

लालजीत सिंह राठिया ने गृहग्राम बोकरामुड़ा में किया मतदान

image

Apr 22, 2019

शेखआलम : रायगढ़ लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी लालजीत सिंह राठिया अहले सुबह उठकर घर में पूजा आराधना बाद मतदान केंद्र 209 गृहग्राम बोकरामुड़ा में मतदान किया और सभी मतदाताओं को मतदान करने आह्वान किया। 

रायगढ़ से लेकर जशपुर तक मिला जनता का प्यार
मतदान बाद लालजीत सिंह राठिया ने कहा कि जनता का पूरा साथ है रायगढ़ से लेकर जशपुर तक जनता का बढ़िया प्यार मिला है। जिसका प्रमाण मतदान परिणाम में सार्थक तौर पे साफ़ नज़र आएगा। लालजीत ने यहाँ भी भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए तंज कसा, कहा कि पूर्व में रायगढ़ भाजपा सांसद विष्णु देव साय एक निष्क्रिय सांसद के रूप 20 साल तक रहे ऐसा कोई विकास कार्य नहीं हुआ यहाँ तक की जनता के बीच भी नहीं पहुंचे अब जनता को मौका मिला है वो बताएगी।

भाजपा से जनता हुई खफा 
उन्होंने कहा कि प्रचार के दौरान जशपुर क्षेत्र में देखा गया भाजपा से जनता काफी खफा है खुलकर जनता भाजपा का विरोध कर रही है वहीँ हमसे जनता को काफी उम्मीद है। अबकी बार जनता कांग्रेस के साथ है राहुल गांधी की योजनाओं से लोग बहुत प्रभावित हैं ख़ास कर गरीब तबकों को सालाना 72 हजार देने की योजना, बेरोजगारों को  रोजगार, जैसी तमाम योजना जनता का ध्यान आकर्षित करने में सफल रही हैं।

भाजपा के पास विकास के मुद्दे नहीं
वहीं उन्होने कहा जितने भी उपचुनाव हुए है उसमें जनता कांग्रेस के साथ रही है वहीँ उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने क्या किया है उनके पास तो विकास की बात करने जैसे कोई मुद्दे भी नहीं हैं। रायगढ़ लोकसभा ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश और देश भर में कांग्रेस की नीति और कार्य योजना से लोग ख़ासा खुश है पसंद कर रहे हैं। जनता का आशीर्वाद है हमें भारी मतों से जीत मिलेगी और कांग्रेस की सरकार बनेगी।