Loading...
अभी-अभी:

Lockdown/अंबिकापुर में 7 दिनों तक लॉकडाउन, अनावश्यक घूमने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही

image

Jul 22, 2020

रामकुमार यादव : प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या को देखते हुए प्रदेश के कई जिलों व शहरों को लॉकडाउन करने का सरकार ने स्थानीय कलेक्टरों को आदेश जारी किया था। बता दें कि, सरगुजा कलेक्टर संजीव झा ने अंबिकापुर शहरी क्षेत्र में कल से सात दिनों के लिए लॉक डाउन किया है।

उप-पुलिस अधीक्षक​ ने दी जानकारी
सरगुजा उप पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल ने जानकारी देते हुए कहा है कि, इस बार लॉकडाउन काफी सख्त है। लॉकडाउन में अनावश्यक घूमने वालों पर धारा 188 के तहत तत्काल कार्यवाही की जाएगी और शहर में दुकान या कोई संस्था खुली पाई जाती है तो उस पर भी सख्त कार्यवाही की जाएगी। वहीं पुलिस, क्षेत्र में 24 घंटे गस्ती पर रहेगी। अंबिकापुर के 15 मुख्य चौक चौराहों पर पुलिस बैरिकेड लगा दी गई है।

24 घंटे गश्त पर रहेंगी पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी
अंबिकापुर में आठ पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी लगातार 24 घंटे गश्त पर रहेगी। इस दौरान अनावश्यक घूमने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। अंबिकापुर में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च कर जनता से लॉकडाउन के नियमों का पालन करने का भी अपील किया है