Loading...
अभी-अभी:

Indore/125 मकानों को ढहाने की इंदौर नगर निगम की तैयारी, 26 मकानों पर कार्रवाई शुरू

image

Jul 22, 2020

दीपिका अग्रवाल : बारिश के मौसम में इंदौर नगर निगम की जर्जर मकानों को तोड़ने की कार्रवाई लगातार जारी है, जिसके चलते निगम ने चिन्हिंत आखिरी 26वें मकान को जमीदोंज कर दिया है।

निगम की कार्यवाही
दरअसल हर साल नगर निगम बारिश से पहले शहर के खतरनाक एवं अधिक खतरनाक मकानों की सूची तैयार कर उन्हें जमींदोज करने की कार्रवाई करता है। इसी कड़ी में इस बार भी नगर निगम द्वारा शहर में 125 मकानों की सूची तैयार की गई थी, जिसमें 26 मकानों को चिन्हित कर अधिक खतरनाक घोषित किया गया था। इसके साथ ही इन 26 मकानों पर कार्रवाई भी शुरू की गई थी।

स्थानीय नेता और रहवासियों ने किया कार्रवाई का विरोध
इसी क्रम में आज निगम ने कार्रवाई करते हुए जोन 12 के अंतर्गत आने वाले मुराई मोहल्ला इलाके में अति खतरनाक श्रेणी के आखिरी मकान को तोड़ने की कार्रवाई की। हालांकि, विवाद की स्थिति के मद्देनज़र यहां बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। वहीं, माना जा रहा था कि स्थानीय नेता और रहवासी इस कार्रवाई का विरोध कर सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और बिना किसी विवाद के मकान को तोड़ दिया गया है। 

निगम के अधिकारियों का क्या है कहना ?
निगम के अधिकारियों के मुताबिक शहर में अलग अलग जगहों पर 26 अति खतरनाक मकानों को चिन्हित किया गया था। जिन्हें लगातार तोड़ने का काम किया जा रहा है और आज इलाके की संवेदनशीलता के मद्देनजर केवल एहतियात के तौर पर पुलिस बल को बुलाया गया था।किसी तरह के विवाद की बात नहीं है।