Loading...
अभी-अभी:

महासमुंद में प्रकाश पर्व के अवसर पर पंज प्यारों की अगुआई में निकाली शोभायात्रा

image

Nov 12, 2019

रेखराज : सिख धर्म की स्थापना करने वाले गुरुनानक देव की जयंती आज पूरे देश सहित महासमुंद में भी धूमधाम से मनाई जा रही है। गुरुनानक देव के 550वें प्रकाश पर्व पर आज जिलेभर के गुरुद्वारों में विविध प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। प्रकाश पर्व के अवसर पर महासमुंद में देवपुरी रायपुर गुरूद्वारे से आये पंज प्यारों की अगुआई में देर रात शोभायात्रा निकाली गई हैं। जो शहर के प्रमुख चौक चैराहों से होकर वापस गुरुद्वारे पहुंची। 

लोगों ने शोभायात्रा का किया स्वागत 
इस दौरान जगह जगह शहर के विभिन्न समुदाय के लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया और सिख समुदाय को गले लगाकर प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए आपसी भाईचारे के संदेश दिया है। शोभायात्रा में अमृतसर से आये अखाड़े के हैरत अंगेज कारमाने आकर्षण का केंद्र रहे। सुबह से ही गुरुद्वारा में सत्संग और कीर्तन का दौर चल रहा है। शहर के गुरूद्वारे में दोपहर में लंगर का भी आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर सभी समुदाय के लोग गुरुद्वारा पहुंचकर मत्था टेक रहे हैं। 

सिख धर्म के लिए विशेष महत्व
बता दें कि 2019 का यह वर्ष सिख धर्म के लिए विशेष महत्व वाला है। इतिहास के पन्नों में जितना महत्व इस धर्म के संस्थापक और पहले गुरु गुरुनानक देव का है, उतना महत्व पंज प्यारों का भी है। इस दौरान निकलने वाली प्रभात फेरी के साथ ये पंज प्यारे वीरता के प्रतीक के रूप में रथ के आगे चलते हैं और शोभायात्रा की अगवानी करते हैं।