Loading...
अभी-अभी:

शादी का झांसा देकर भगाने की फिराक में था युवक, गिरफ्तार

image

Mar 18, 2018

जांजगीर-चांपा। जिले की शक्ति पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक सक्ती के ग्राम मंदराघोड़ी का रहने वाला है, जिसने गांव की किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और शादी का झांसा देकर भगा ले जाने की फिराक में था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है मामला...

दरअसल सक्ती के ग्राम मंदराघोड़ी का रहने वाले राजेश यादव ने गांव की ही एक किशोरी को शादी का झांसा दिया, और उसके साथ दुष्कर्म किया, उसके बाद उसे घर से भगा ले गया। किशोरी को घर में ना पाकर परिजनों ने शक्ति थाने में आकर किशोरी के लापता होने की सूचना दर्ज कराई साथ ही गांव के राजेश यादव पर भी संदेश जताया।

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर राजेश यादव की तलाश शुरू की इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि राजेश यादव और युवती को जैजैपुर के बस स्टैंड पर देखा गया है, जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस की एक टीम जैजैपुर बस स्टैंड पहुंची और वहां से आरोपी युवक को गिरफ्तार कर शक्ति थाने लाया गया।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक राजेश यादव के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।