Loading...
अभी-अभी:

रायगढ़ः कर वसूली के लिए नगर निगम चलाएगा घर जाकर वसूली अभियान

image

Mar 9, 2018

रायगढ़। नगर निगम में जल कर मल कर के साथ-साथ संपत्ति कर की तैयारी संबंधी अभियान फिर से तेज किया जाएगा। मार्च महीने में निगम के खाते को दुरूस्त करने के लिए बकाया वसूली अभियान शुरू किया जा रहा है।

करोड़ों रु. की राशि है बकाया...

निगम में लंबे समय से सभी पुराने 40 वार्ड सहित नए 8 वार्डों में बकाया करों की राशि करोड़ो में है, और इसकी वसूली के लिए समय-समय पर अभियान चलाए जाते रहे हैं, बावजूद इसके अभी भी बकाया राशि जमा करने के लिए वार्ड के लोग सामने नहीं आ रहे हैं, इसी को लेकर नगर निगम द्वारा जल कर, मल कर, व संपत्ति कर के बड़े बकायादारों की लिस्ट बनाकर उनसे मार्च तक बकाया टैक्स जमा करने के लिए कहा गया है।

निगम आयुक्त का कहना...

इस संबंध में निगम आयुक्त का कहना है, कि सामान्यत: लगातार टैक्स देने वाले लोग मार्च तक अपना पूरा टैक्स जमा कर देते हैं, लेकिन बकायादारों से वसूली के लिए घर-घर जाकर निगम कर्मी वसूली कर रहे हैं , साथ ही साथ शिविर लगाकर टैक्स की वसूली संबंधी अभियान चलाया जाता है। आयुक्त ने इस बात को माना कि पूरा बकाया तो नगर निगम के पास नहीं जमा हो पाता, लेकिन उनकी मंशा है कि 90 प्रतिशत तक इसमें वसूली हो जाए।