Loading...
अभी-अभी:

एम्स की तर्ज पर बनाये गए महारानी अस्पताल के OPD, Emergency, ICU और OT का सीएम बघेल ने किया लोकार्पण

image

Nov 23, 2019

आशुतोष तिवारी : कांग्रेस के चुनावी घोषणा में से एक शहर के महारानी अस्पताल को सर्व सुविधा युक्त बनाने का वायदा आज पूरा कर लिया गया है। सीएसआर मद से लगभग 7 करोड़ रुपये की लागत से इस अस्पताल को नवीनीकृत किया गया है जिसका आज बस्तर पहुँचे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोकार्पण किया है। कल से इस नये अस्पताल में मरीजों को स्वास्थ्य लाभ मिल सकेगा। मुख्यमंत्री ने इस एम्स के तर्ज पर बनाये गए महारानी अस्पताल के ओपीडी, आपातकालीन, आईसीयू और ओटी का लोकार्पण कर निरीक्षण किया है।  

अस्पताल के 2 फेस का नवीनीकरण 
मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी इस अस्पताल के 2 फेस का नवीनीकरण किया गया है जल्द ही अन्य विभागों का भी नवीनीकरण कर अस्पताल का कायाकल्प बदला जाएगा और विशेषज्ञों से साथ ही स्टाफ की जल्द से जल्द नियुक्ति की जाएगी ताकि बस्तर वासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल सके। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कहा कि घोषणा के बाद इतने कम समय में महारानी अस्पताल का कायाकल्प बदला गया है और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा बस्तर वासियों को मिल सके इसके लिए नए नए उपकरणों को भी लगाया गया है। 

महत्वपूर्ण उपकरण अस्पताल में मुहैया कराये जायेंगे...
सीएम ने कहा कि जल्द ही सिटी स्कैन जैसे महत्वपूर्ण उपकरण भी अस्पताल को मुहैया कराए जाएंगे। इसके अलावा अस्पताल में स्टाफ की कमी जैसे अन्य खामियां भी दूर की जाएगी और बस्तरवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले इसका पूरा प्रयास किया जाएगा। वहीं मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र के मुद्दे पर कहा कि रातो रात राष्ट्रपति शासन हटाकर सुबह देवेंद्र फडणवीस द्वारा  मुख्यमंत्री की  शपथ ग्रहण कर लेना इस तरह की चाल भाजपा ही चल सकती है। इस तरह का कृत्य लोकतंत्र की हत्या है।