Loading...
अभी-अभी:

राजधानी पुलिस ने सूदखोरों के खिलाफ चलाया अभियान, जानिए पूरी खबर

image

Sep 24, 2019

ओम शर्मा : राजधानी पुलिस ने इन दिनों सूदखोरों के खिलाफ एक अभियान छेड़ रखा है। आजाद चौक इलाके में सुदखोर पिता पुत्र नजब और जोएब को गिरफ्तार करने के बाद अब सूदख़ोरी का एक और मामला कोतवाली थाने में दर्ज हुआ है। कोतवाली थाना पुलिस ने जोगी कांग्रेस के पूर्व नेता निखिल सोनी से अवैध वसूली और जान से मारने की धमकी देने वाले कांग्रेस नेता विजय गोलू गवली के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

बता दें कि, दो दिन पहले निखिल सोनी का सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें निखिल ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते बताया था कि 60हजार रूपये लोन के बदले आरोपी ने 9 लाख रूपये वसूली की थी और उसके बाद भी पैसे की मांग कर जान से मारने की धमकी दे रहा था। अब इसमें मामला दर्ज करने के बाद पुलिस जल्द ही विजय गोलू गवली को गिरफ्तार करने की बात कह रही है।