Loading...
अभी-अभी:

गरियाबंद में कानूनी जानकारी हासिल करने के लिए पुलिस स्टेशन पहुंची छात्राएं

image

May 8, 2019

पुरूषोत्तम पात्रा : पुलिस स्टेशन में एक साथ इतनी छात्राओं को देखकर चौंकिए मत, इऩ्होंने कोई अपराध नहीं किया है और ना ही ये किसी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पहुंची है, बल्कि ये सभी छात्राएं पुलिसिया कार्यवाही और कानूनी जानकारी हासिल करने के लिए पुलिस स्टेशन पहुंची है, ये सभी छात्राएं गरियाबंद जिले के देवभोग कस्तूरबा गॉधी आश्रम की है जो अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन देवभोग में भ्रमण के लिए आयी हैं।

इस दौरान थाना प्रभारी द्वारा छात्राओं को कानून की बारिकियां समझाई और पुलिस स्टेशन में कानून का पालन किस तरह किया जाता है इसकी जानकारी दी, साथ ही इन नन्ही बच्चियों को पुलिस द्वारा चलाए जा रहे चेतना अभियान के बारे में भी जानकारी दी गयी। ताकि जरुरत पडने पर खबराने की बजाये ये उसका मुकाबला कर सके और पुलिस की मदद ले सके। पहली बार थाना पहुंचकर कानून की जानकारी हासिल करने के बाद ये नन्ही छात्राएं काफी खुश नजर आय़ी।