Loading...
अभी-अभी:

रायपुर का तापमान 44 डिग्री, ​कुछ जगहों पर 46 से 47 के आसपास जा सकता है पारा

image

May 21, 2019

ओम शर्मा : छत्तीसगढ़ में लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। दो से तीन दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होने वाली है। इस साल तो रायपुर,बिलासपुर,दुर्ग, राजनांदगांव,रायगढ़ और कोरबा में रिकार्ड तापमान 46 से 47 के आसपास जा सकता है। वहीं आगामी दो दिनों में स्थानीय प्रभाव की वजह से कुछ जगहों पर बारिश भी हो सकती है, साथ ही रायपुर का तापमान आज भी 44 डिग्री के आसपास ही रहेगा।

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक
मौसम वैज्ञानिक पीएल देवांगन ने बताया कि बिहार से लेकर उड़ीसा के अंदरूनी भाग तक के एक द्रोणिका बनी हुई थी। उसके प्रभाव से उत्तर और पश्चिम की ओर से गर्म हवाएं आ रही थी। जबकि दूसरी ओर बंगाल की खाड़ी से दक्षिण पूर्व से नमी युक्त हवाई भी आ रही थी। इन दोनों हवाओं का मिश्रण छत्तीसगढ़ में हो रहा था। 

दक्षिण छग में तेज हवाओं के साथ बारिश
इसीलिए एक तरफ लू की स्थिति लगभग बनी हुई थी वहीं दूसरी ओर बादल भी छाए थे। यह नमी की उपस्थिति के कारण हो रहा था। विशेषकर दक्षिण छग में तेज हवाओं के साथ बारिश भी हुई है। उन्होंने बताया कि आगामी 24 घंटे में प्रदेश में ऐसी ही स्थिति रहेगी। अभी भी पश्चिम की ओर से गर्म हवा आ रही है। 

46 से 47 डिग्री तक तापमान रायपुर में जाने की संभावना 
बंगाल की खाड़ी से नमी भी आ रही है लेकिन नमी का प्रभाव उतना नही है इसलिए तापमान और बढ़ता जाएगा। आने वाले तीन चार दिनों के 46 से 47 डिग्री तक तापमान रायपुर में जाने की संभावना है। इस सीजन में तापमान 45 के पार नही हुआ है। पिछली बार भी 45 के पार तापमान नही गया था लेकिन इस बार यह पार हो जाएगा।