Loading...
अभी-अभी:

रमन सिंह का रोड शो, कांग्रेस सरकार पर जमकर बरसे...

image

Oct 18, 2019

आशुतोष तिवारी : चित्रकोट उपचुनाव में अपने प्रत्याशी को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाने दोनों ही प्रमुख दलों ने पूरी ताकत झोंक रखी है। चित्रकोट विधानसभा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सभा के बाद पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने भी मोर्चा संभल रखा है। अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान रमन सिंह ने लोहंडीगुड़ा से लेकर करंजी तक रोड शो किया और पांच स्थानों में नुक्कड़ सभाएं की। वहीँ दूसरे दिन बास्तानार की ओर चुनाव प्रचार में निकलने से पहले उन्होंने पत्रकारों से मुलाकात की और 15 वर्षों तक किये गए भाजपा के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कांग्रेस की 11 महीने की सरकार पर जमकर बरसे। 

दो दिवसीय प्रवास पर बस्तर पहुंचे रमन सिंह
चित्रकोट विधानसभा के उपचुनाव को लेकर दोनों ही दलों के दिग्गज नेताओं ने कमान संभल रखी है। इसी क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह अपने दो दिवसीय प्रवास पर बस्तर पहुंचे हैं। पहले दिन रमन सिंह ने रोड शो कर पांच स्थानों पर नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित कर भाजपा के प्रत्याशी लच्छू राम कश्यप के पक्ष में समर्थन माँगा। आज चुनाव प्रचार में निकलने से पहले रमन सिंह ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि 15 साल में उनकी सरकार  बस्तर में कई विकास कार्य कर बस्तर का समुचित विकास किया।  

भूपेश सरकार ने केवल वादाखिलाफी की है...
इस दौरान रमन सिंह ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि भूपेश बघेल की सरकार ने केवल वादाखिलाफी की है। कांग्रेस ने हाथ में गीता और गंगाजल उठाकर महिलाओं से वादा किया था की शराबबंदी की जाएगी पर आज तक इस पर कोई पहल नहीं की गई। कांग्रेस के द्वारा भाजपा को गोडसे की पार्टी कहे जाने पर रमन सिंह ने कहा भाजपा ऋषियों , अटल की पार्टी है और कांग्रेस आज जिस स्थिति में पहुँच चुकी है कि देश से इनका सफाया हो चूका है। कांग्रेस में विचारधारा में भी मतभेद है जिससे आधे कोंग्रेसी 370 के पक्ष में हैं तो आधे विरोध में। राहुल गाँधी के विदेश दौरे से लौटकर फिर चुनाव प्रचार में सक्रीय होने के सवाल पर चुटकी लेते हुए रमन सिंह ने कहा की वे कहाँ जाते है,गुप्त वास के दौरान क्या क्या करते हैं इस की ज्यादा जानकारी तो नहीं हैं पर भगवन उन्हें सद्बुद्धि दे।