Loading...
अभी-अभी:

रामानुजगंज कनहर नदी के राम मंदिर छठ घाट पर आज लाखों श्रद्धालु करेंगे व्रत

image

Apr 11, 2019

सुनील पासवान : बलरामपुर रामानुजगंज कनहर नदी के राम मंदिर छठ घाट पर आज लाखों श्रद्धालु और छठवृत्ति व्रत करने आते हैं। यह व्रत उत्तर भारतीयों का कहा जाता है लेकिन छत्तीसगढ़ का यह छोऱ झारखंड से लगा होने के कारण जहां झारखंड,बिहार प्रदेश के लोग आकर अपना छठ व्रत करते हैं। 

ऐसी मान्यता है की जो भी यह छठ व्रत करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। यह व्रत मुख्य रूप से बच्चों की कुशलता, परिवार में खुशहाली के लिए किया जाता है।यह व्रत चार दिन का होता है पहले दिन नहाए खाए और घाट पूजन साथिया व्रत प्रारंभ होता है, दूसरे दिन खीर भोजन या खडना कहते हैं और तीसरे दिन ढलते हुए सूरज को अर्घ देते हैं और चौथे दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ दे छठ महापर्व का समापन होता है।इस महापर्व की बहुत ही महन्त है इसे इस महापर्व को जो लोग भी करते हैं। उसकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

छठ व्रत वर्ष में दो बार मनाया जाता है एक बार यह व्रत दीपावली के तुरंत बाद मनाया जाता है।लेकिन चैत नवरात्र में मनाने वाले व्रत सबसे कठिन होता है लेकिन लोगों की आस्था के बीच सारी कठिनाई और परेशानियां दूर हो जाती हैं।