Jul 23, 2020
लक्ष्मीकांत बांसोद : बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिसमें उसी गांव के रहने वाले आरोपी 32 वर्षीय महादेव चुरेन्द्र ने 55 साल की एक दिव्यांग व विधवा महिला से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। बता दें कि घटना दोपहर 2 बजे की है। शाम को घरवालों के आने पर पीड़िता ने घटना का खुलासा किया है। रात 11 बजे थाने में रिपोर्ट लिखाई गई। वहीं बुधवार को डौंडी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके खिलाफ धारा 376 का केस दर्ज किया गया है।
महिला के दिव्यांग होने का आरोपी ने उठाया फायदा
टीआई अनिल ठाकुर ने बताया कि, आरोपी को रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था। महिला पैरों से दिव्यांग है जिसका फायदा उठाते हुए आरोपी ने घटना को अंजाम दिया है।
आरोपी गिरफ्तार
बता दें कि आरोपी जबरदस्ती घर में घुस आया और महिला पर संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा। महिला के इंकार करने के बावजूद आरोपी ने महिला के साथ गलत हरकत की। वहीं महिला ने घरवालों को काम से लौटने के बाद अपनी दास्तां बताई। जिसके बाद परिजनों ने डौंडी थाने पहुँच कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। मामले में डौंडी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।