Loading...
अभी-अभी:

रेणुका सिंह ने कांग्रेस सरकार पर जमकर साधा निशाना कहा, सरकार को बजट देखकर घोषणा करना था...

image

Nov 6, 2019

राम कुमार यादव : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भूपेश सरकार ने चुनाव के दौरान अपने घोषणा पत्र मे किसानो को 25सौ रुपए प्रति क्विंटल देने का वादा किया था लेकिन आर्थिक रुप से बदहाल प्रदेश अब समर्थन मूल्य देने वाले वादे को केन्द्र के पाले मे डालना चाह रहा है लेकिन केन्द्र सरकार ने किसानों को धान बोनस और 2500 रुपए प्रति कुंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीदने पर नाराजगी जताई और राज्य का चावल खरीदने से मना कर दिया है।

15 नवंबर को आंदोलन की रणनीति तैयार 

बता दें कि जिसके बाद प्रदेश के नाराज कांग्रेस नेताओं ने केंद्र के खिलाफ दिल्ली में 15 नवंबर को आंदोलन की रणनीति तैयार कर ली है। जिस पर पलटवार करते हुए केन्द्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने आज प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा है। दरअसल एक सामाजिक सम्मेलन मे हिस्सा लेने पहुंची सरगुजा सासंद और केन्द्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने समर्थन मूल्य को उपजे विवाद पर प्रधानमंत्री के निर्णय का समर्थन करते हुए कहा कि राज्य सरकार को अपना बजट देखकर घोषणा करना था।

वादाखिलाफी का आरोप 

इतना ही नहीं रेणुका सिंह ने प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने चुनाव जीतने के लिए बड़ी बड़ी घोषणाएं कर दी थी लेकिन अब प्रदेश के 25 लाख युवा, संविदा कर्मचारी, महिलाएं और किसान अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं।