Loading...
अभी-अभी:

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया ऐलान, गंडई को दिया पूर्ण तहसील का दर्जा

image

Sep 23, 2019

मनोज मिश्रेकर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजनांदगाँव जिले के गंडई पहुंचकर आदिवासियों द्वारा आयोजित चिल्हीडार महापूजा एवं बेटा जौतिया महाव्रत कार्यक्रम में शामिल हुए।आदिवासी महिलाएं अपने पुत्रों के स्वस्थ जीवन के लिए इस दिन निर्जला व्रत रखती है जिसे बेटा जौतिया महाव्रत कहा जाता है इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गंडई को पूर्ण तहसील का दर्जा देने की घोषणा की है।

आदिवासी समाज ने निकाली शोभायात्रा
कार्यक्रम के पूर्व आदिवासी समाज ने नगर में एक भव्य शोभा यात्रा निकाली जो कि नगर भ्रमण पश्चात सभा स्थल पहुंची। इस अवसर पर आदिवासी समाज के लोगों ने चिल्हीडार पूजा विधी विधान से की। कार्यक्रम में वनमंत्री मो. अकबर विधायक इंदरशाह मंडावी वरिष्ठ काग्रेस नेता सहित छग राज्य के अलावा अन्य प्रान्तो से आये समाजिक बंधु बडी संख्या में उपस्थित थे। इस मौके पर राजा खुसरो ने स्वागत भाषण पढते हुए गंडई नगर को पूर्ण  तहासील की दर्जा दिलाने की मांग रखी।

आदिवासी समाज नारी शक्ति की मिसाल
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आदिवासी समाज नारी शक्ति की मिसाल है। जन गणना आंकडो में आदिवासी समाज की महिलाओं का प्रतिशत पुरुषों की अपेक्षा अधिक है। उन्होंने इस मौके पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान पर भी जोर दिया। उन्होंने आगे कहा कि आगामी 2 अक्टूबर गांधी जयंती के मौके पर कुपोषण के खिलाफ सुपोषण अभियान पूरे राज्य में चलायेगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बहुत प्रतिक्षित मांग गंडई नगर को पूर्ण तहसील का दर्जा देने की घोषणा की है। गंडई को तहसील का दर्जा मिल जाने से शासकीय कामकाजों के लिए अब लोगों को खैरागढ़ और राजनांदगाँव का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।  

वन मंत्री ने सभा को किया संबोधित
इस अवसर पर सभा को सम्बोधित करते हुए वन मंत्री मो. अकबर ने कहा कि आदिवासियों के विकास के लिए हमारी सरकार कृत संकल्पित है। उन्होंने बताया कि बस्तर के नगरनार में अधिग्रहण की गई पांच हजार एकड जमीन आदिवासीयो को वापस दिलाई है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग उपस्थित थे।