Loading...
अभी-अभी:

विश्व योग दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ में करीब 600 स्कूली बच्चों ने किया योग

image

Jun 20, 2019

ओम शर्मा : आज पूरा देश विश्व योग दिवस के मौके पर योग में रंगा नजर आया। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के इनडोर स्टेडियम में भी योग का आयोजन किया गया। यहाँ करीब 600 स्कूली बच्चों ने योग किया। वहीं मुख्य अतिथि मेयर प्रमोद दुबे ,विधायक बृजमोहन अग्रवाल और पूर्व महापौर किरणमयी नायक सहित कलेक्टर और एसपी भी योग करते नजर आए। इसके अलावा राजधानी के कई अलग अलग जगहों पर लोग योग करते दिखे। 

करीब 60 लाख लोगों ने किया योग
पूरे प्रदेश की बात की जाये तो करीब 60 लाख लोगों ने योग किया। एक साथ प्रदेश में इतने लोगों ने योग करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इससे गोल्डन बुक ऑफ़ रिकॉर्ड में नाम दर्ज हुआ है। वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रोविजनल सर्टिफिकेट दे दिया गया। ओरिजनल सर्टिफिकेट फिजक्ल वेरिफिकेशन के बाद दिया जाएगा। गोल्डन बुक ऑफ़ रिकॉर्ड वालों ने अनुमानित आंकडा सरकार के दावे 60 लाख को माना है।

करीब 18 हजार जगहों पर होगा कार्यक्रम
गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड के आलोक कुमार ने बताया कि जो आयोजक है योग आयोग उन्होंने क्लेम किया है कि 60 लाख होंगे। आज हमारी टीम के दस से बारह लोग पूरे छग में आये हुए है वो पूरे डाटा को चेक कर रहे है। करीब 18 हजार जगहों पर यह कार्यक्रम किया जा रहा है। उन सारे जगहों की वीडियो मिल जाएगी। उस वीडियो को वेरीफिकेशन करने के बाद फाइनल सर्टिफिकेट दिया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि हमने अभी प्रोविजनल सर्टीफ़िकेट दिया है क्योंकि हमारी टीम मौजूद है अभी डाटा कलेक्ट किया जा रहा है। मैं कल से यहां मौजूद हूं तैयारियां काफी अच्छी हुई है।

योग दिवस की तैयारियां पूरी
60 लाख लोगों के योग करने की बात कही जा रही है। पिछली बार 59 लाख 89 हजार के आसपास लोगों ने पूरे प्रदेश ने योग किया था। उसको ब्रेक करने का प्लान है। बता दें कि योग दिवस को लेकर तैयारियां पहले से शुरू कर दी गयी थी। सरकार ने भी इस बार पूरे प्रदेश में 60 लाख लोगों के योग करने का लक्ष्य रखा था।