Loading...
अभी-अभी:

फ्रांस और भारत की दोस्ती लाई रंग, दोंनो देशों के बीच हुए 14 करार!

image

Mar 10, 2018

फ्रांस राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों चार दिवसीय दौरे पर शुक्रवार रात भारत पहुंचे थे जिसके बाद आज सुबह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से उनकी मुलाकात हुई और उन्हें भारत सरकार की ओर से गॉड ऑफ़ ऑनर दिया गया। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद एयरपोर्ट पहुंच कर मैक्रों का गले लगाकर स्वागत किया मैक्रों की इस यात्रा के साथ ही दोनों देशों की दोस्ती का एक नया दौर शुरू होने जा रहा है।

मैक्रों की इस यात्रा के दौरान आज दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों जैसे उच्च शिक्षा, गृह ,विदेश, मानव संसाधन, रेलवे ,पर्यावरण, अतंरिक्ष आदि पर समझौते हुए. दोनों देशों के बीच कुल 14 करार हुए। भारत आने से पहले फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अपने एक बयान में राफेल डील का जिक्र करते हुए कहा था कि यदि भारत सरकार डील पर उठ रहे प्रश्नों के जवाब के लिए विपक्ष के साथ कुछ गोपनीय दस्तावेज भी साँझा करे तो उसके लिए फ़्रांस उसके साथ है।

बता दें कि मैक्रों की इस यात्रा के दौरान दोनों देश विभिन्न क्षेत्रों, खासकर समुद्री सुरक्षा तथा आतंकवाद से निपटने के क्षेत्रों में संबंधों को मजबूत बनाने पर बल दिए जाने की संभावना है
साथ ही फ्रांस के सहयोग से बन रहे जैतापुर (महाराष्ट्र) परमाणु बिजली संयंत्र को लेकर भी समझौते पर हस्ताक्षर की किये जाने के असर है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मैक्रों के बीच कल प्रतिनिधि स्तर की बातचीत में हिंद महासागर में सहयोग बढ़ाने का मुद्दा प्राथमिकता पर लिया जा सकता है।

इस बारे में संयुक्त सचिव के नागराज नायडू ने बताया कि फ्रांस विशेष रूप से दक्षिण एशिया में आतंकवाद को लेकर भारत के नजरिये का समर्थन करता है हम नए क्षेत्रों खासकर समुद्री सुरक्षा, आतंकवाद निरोधक उपाय तथा अक्षय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में दोनों की बढ़ती सहमति देख रहे हैं। यही नहीं भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक भागीदारी में रक्षा, परमाणु ऊर्जा तथा अंतरिक्ष के क्षेत्र में सहयोग भी शामिल है। नायडू ने यह भी कहा,कि अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत और फ्रांस के बीच एक परिपक्व गठजोड़ है और हम इसे नए स्तर ले जाना पसंद करेंगे याद रहे कि भारत और फ्रांस के बीच अंतरिक्ष के क्षेत्र में सहयोग पांच दशक से भी ज्यादा पुराना है।