Loading...
अभी-अभी:

इंडोनेशिया : भूकंप से होने वाली मौतों का आंकड़ा 1000 तक पहुंचा, भारत करेगा मदद

image

Oct 1, 2018

बीते माह ही एशियन गेम्स 2018 की मेजबानी कर के दुनिया भर की सुर्ख़ियों में आये इंडोनेशिया देश पर दुख और खौफ का साया मंडरा रहा है इस देश में बीते शुक्रवार ही एक भयानक भूकंप और सुनामी आयी थी जिसने सैकड़ों लोगों को मौत के घाट उतरा था अब यहाँ हाल ही में एक और भूकंप आया है जिसके बाद इन आपदाओं से होने वाली मौतों का आकड़ां 1000 को भी पार कर गया है।

इस बार का भूकंप इंडोनेशिया सुंबा द्वीप से उत्पन्न हुआ है जबकि पिछले भूकंप का केंद्र सुलावेसी शहर था इस नए भूकंप की तीव्रता 5.9 दर्ज की गई है और इससे अब तक कुल 34 लोगों की मौत हो गई है जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गए हैं इस तरह पिछले चार दिनों में आई प्राकृतिक आपदाओं की वजह से इंडोनेशिया में अब तक कुल 1000 से भी ज्यादा लोगों की मृत्यु हो गई है और तक़रीबन 2500 लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए है इसके साथ ही लगभग 48,000 लोग बेघर भी हो गए है।

इंडोनेशिया में आई इस तबाही और उससे जूझ रहे लोगों की मुश्किलों को देखते हुए भारत सरकार ने भी एक बड़ा निर्णय लेते हुए इंडोनेशिया की मदद करने का फैसला लिया है सरकार इंडोनेशिया की मदद के लिए नेवी के जहाज के जरिये 30 हजार लीटर पानी, 700 किग्रा बिस्किट, 1500 लीटर पैक्ड जूस और 20 टेंट भेज रहे है।