Loading...
अभी-अभी:

छत्तीसगढ़ लिपिक संघ की हड़ताल खत्म

image

Oct 1, 2018

हेमंत शर्मा - छत्तीसगढ़ लिपिक संघ की ग्रेड पे बढ़ाए जाने की मांग पर शासन के बीच सहमति बन गई है आज लिपिक संघ की मांगों को लेकर शासन के आला अधिकारियों के बीच तीसरे दौर की बातचीत हुई इसमें लिपिक संघ की वेतन विसंगति दूर करने की मांग को मान लिया गया है शासन ने छत्तीसगढ़ लिपिक कर्मचारियों की ग्रेड पे अब 1900-2400, 2400-2800 और 2800-4200 होगा।

शासन ने वर्तमान वेतमान के आधार पर दी सहमति

संघ का कहना था कि 2006 की काल्पनिक गणना लागू होनी चाहिए लेकिन इस पर सहमति नहीं बनी शासन ने वर्तमान वेतमान के आधार पर ग्रेड पे बढ़ाने पर सहमति जताई है आज छत्तीसगढ़ लिपिक संघ की हड़ताल का 25 वें दिन था संघ वर्तमान ग्रेड पे बढ़ाने की मांग कर रहे थे संघ के पदाधिकारियों की सरकार के आला अधिकारियों के बीच तीसरे दौर की बातचीत में मांगों पर सहमति बनी।

ये लोग रहे बैठक में शामिल

इस वार्ता में शासन की ओर से अपर मुख्य सचिव पंचायत आरपी मंडल, सचिव सामान्य प्रशासन रीता शांडिल्य और सचिव जितेंद्र शुक्ल उपस्थित थे. वहीं संघ की ओर से प्रांताध्यक्ष चंद्रिका सिंह, प्रदेश महामंत्री रोहित तिवारी, प्रदेश महामंत्री जितेंद्र सिंह, प्रांतीय प्रवक्ता जाहिद खान एवं बीरेंद्र नाग प्रांताध्यक्ष वन लिपिक शामिल थे।

सरकार के प्रस्ताव पर की गई चर्चा

इस बैठक में सचिवों ने  सरकार के प्रस्ताव पर चर्चा की गई सरकार ने लिपिकों के ग्रेड पे 1900-2400, 2400-2800 और 2800-4200 बढ़ाने कोआश्वाशन दिया शासन के प्रस्ताव को लिपिक संघ ने मान लिया और अपनी हड़ताल वापस ले लिया है और वहीं इस फैसले के बाद लिपिक संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।