Loading...
अभी-अभी:

चार दिवसीय भारत यात्रा पर आए पुर्तगाली राष्ट्रपति मार्सेलो, पीएम मोदी से करेंगे इन अहम मुद्दों पर चर्चा

image

Feb 14, 2020

शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी और पुर्तगाली राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सोसा ने काफी लंबी बातचीत की। चार दिवसीय भारत यात्रा पर आए पुर्तगाली राष्ट्रपति मार्सेलो और पीएम मोदी के बीच इस दौरान व्यापार और निवेश सहित कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को गहरा करने के तरीकों पर विस्तृत बातचीत हुई। सोसा चार दिवसीय यात्रा पर गुरुवार रात यहां पहुंचे, जो उनकी पहली भारत है। किसी पुर्तगाली राष्ट्रपति की भारत की अंतिम यात्रा 2007 में हुई थी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुर्तगाली राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा ने राज घाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। वह 16 फरवरी तक भारत की राजकीय यात्रा पर हैं। अधिकारियों ने कहा कि पीएम मोदी और पुर्तगाली राष्ट्रपति के बीच बातचीत में व्यापार, निवेश और शिक्षा के क्षेत्रों सहित द्विपक्षीय संबंधों के पूरे विस्तार को कवर किया गया। सोसा एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ पीएम के साथ मिलने पहुंचे। सुबह में, राष्ट्रपति भवन में पुर्तगाली राष्ट्रपति का औपचारिक स्वागत किया गया।

उनकी यात्रा को लेकर सामने आ रही खबरों के मुताबिक राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद शुक्रवार शाम को पुर्तगाली राष्ट्रपति से मिलेंगे। उनके सम्मान में आज शाम रात्रि भोज का आयोजन किया जाएगा। पुर्तगाली राष्ट्रपति अपनी भारत यात्रा के दौरान महाराष्ट्र और गोवा जाएंगे।