Loading...
अभी-अभी:

सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट के दस MLA भाजपा में शामिल

image

Aug 13, 2019

सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट के दस MLA भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली है, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव की उपस्थिति में सभी विधायकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। इस दौरान भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी उपस्थित रहे। बता दें कि सिक्किम विधानसभा चुनाव में पवन कुमार चामलिंग की पार्टी एसडीएफ के 15 विधायक निर्वाचित हुए थे। इसमें से 10 विधायकों ने आज भाजपा का दामन थाम लिया है।

फिलहाल प्रदेश में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा की सरकार है और प्रेम सिंह तमांग राज्य के सीएम हैं इससे पहले गोवा कांग्रेस के 10 विधायकों ने पार्टी छोड़कर भाजपा ज्वाइन की थी जिस समय कर्नाटक में कांग्रेस और जनता दल सेक्यूलर की गठबंधन वाली सरकार गिरने के करीब थी, उसी समय कांग्रेस के 10 विधायक एक साथ भाजपा में चले गए थे। गोवा में पहले कांग्रेस के पास संख्याबल भाजपा से अधिक था।

कांग्रेस के पास के कुल 15 MLA थे, उनमें से 10 MLA भाजपा में शामिल हो गए थे। 2 तिहाई से अधिक संख्या होने के कारण इन विधायकों पर दल-बदल कानून लागू नहीं हो सका था। भाजपा का सदस्यता अभियान पूरे देश में चल रहा है। भाजपा में नेताओं और बड़ी हस्तियों के शामिल होने का सिलसिला चल रहा है। लगातार पार्टी में दूसरी पार्टियों के वरिष्ठ नेता शामिल हो रहे हैं।