Loading...
अभी-अभी:

सलमान-कैटरीना की फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 300 करोड़ पार

image

Jan 9, 2018

**मुंबई**। सलमान खान- कैटरीना की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस में शानदार प्रदर्शन करते हुए नया रिकॉर्ड बनाया है। रिलीज के 16 में इस फिल्म ने तीन सौ करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। रिलीज़ के तीसरे रविवार को भी इसने आठ करोड़ से ज़्यादा का कलेक्शन किया है। बॉक्स ऑफिस के इतिहास में पहली बार किसी सितारे ने तीसरी बार 300 करोड़ रूपये के कलेक्शन का आंकड़ा पार किया है। 'टाइगर ज़िंदा है' ने अपनी रिलीज़ के तीसरे वीकेंड के रविवार को आठ करोड़ 27 लाख रूपये का कलेक्शन किया है। देश में फिल्म का कलेक्शन अब 309 करोड़ 16 लाख रूपये हो गया है। इस वीकेंड में 17 करोड़ 61 लाख रूपये का कलेक्शन किया है। गौरतलब है टाइगर ज़िंदा है ने पहले हफ़्ते में 206 करोड़ चार लाख और दूसरे हफ़्ते में 85 करोड़ 51 लाख रूपये का कलेक्शन किया था।