Loading...
अभी-अभी:

सलमान खान ने किया उमंग केंद्र का उद्घाटन, केंद्र की गतिविधियों, उपलब्ध सुविधाओं की ली जानकारी

image

Sep 19, 2018

सलमान खान ने मंगलवार को यहां दिव्यांग बच्चों के विशेष केंद्र उमंग का औपचारिक रूप से उद्घाटन किया।  सलमान ने गैर सरकारी संगठन उमंग के इस केंद्र की गतिविधियों, उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली और वहां रह रहे बच्चों से मिले। यह केंद्र विशेष जरूरत वाले दिव्यांग बच्चों के लिए है। सलमान ने बच्चों के साथ केक भी काटा अभिनेता ने कहा कि वह उमंग से कई साल से जुड़े हैं।

इस समय इस केंद्र में लगभग 300 बच्चे हैं और कुछ बच्चे तो यहां विशेष प्रशिक्षण हासिल कर आत्मनिर्भर होने को हैं। सलमान ने केंद्र के बच्चों द्बारा बनाए गए उत्पादों की एक दुकान का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर उमंग की ट्रस्टी तथा पूर्व पर्यटन मंत्री बीना काक भी मौजूद थीं। सलमान के उमंग केंद्र में आने की खबर फैलने के बाद क्षिप्रा पथ पर उमंग केंद्र के बाहर उनके प्रशंसकों की भीड़ लग गयी।

हालांकि सलमान कार्यक्रम में लगभग डेढ़ घंटे देरी से पहुंचे लेकिन प्रशंसक डटे रहे और पुलिस को उन्हें काबू करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म भारत की शूटिंग में बिजी हैं। इस फइल्म में उनके अपोजिट कैटरीना कैफ नजर आएंगी। बताते चलें कि कैटरीना से पहले इस फिल्म के लिए प्रियंका चोपड़ा को फाइनल करिया गया था। लेकिन प्रियंका ने एनवक्त पर फिल्म करने से मना कर दिया था।