Loading...
अभी-अभी:

अगर करने जा रहे है शुभ काम और गिर जाएं पैसे तो जाने क्या है इस संकेत का मतलब

image

Sep 19, 2018

वास्तु शास्त्र में ऐसी कई छोटी-छोटी चीजों के बारे में बताया गया है जिनके बारे में जानकर व्यक्ति भविष्य में क्या होने वाला है इसके बारे में जान सकता है जैसे रसोई घर में किन चीजों को कहां रखना चाहिए। राशि के अनुसार आपको किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

इसी के साथ अगर जेब से अचानक पैसे गिरते हैं तो इसका क्या मतलब होता है हम आपको यहां जेब से पैसे गिरना शुभ होता है या अशुभ इसके बारे में बता रहे हैं, आपने भी देखा होगा कि कई बार अचानक कपड़े पहनते समय आपकी जेब से पैसे गिर जाते हैं, पैसों का इस तरह गिरना अच्छा होता है या बुरा इसके बारे में ज्योतिषशास्त्र में बताया गया है। आइए आपको बताते हैं पैसों का गिरना अच्छा होता है या बुरा।

-यदि व्यक्ति किसी शुभ कार्य के लिए घर से निकल रहा है और उसके हाथ से पैसे नीचे गिर जाते हैं तो यह शगुन माना जाता हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार ऐसे व्यक्ति को आने वाले समय में धन की प्राप्ति होती है।

-अगर आप किसी को पैसे दे रहे हैं या किसी से पैसे ले रहे हैं और आपके हाथ से पैसे गिर जाते हैं तो ये अच्छा शगुन माना जाता है। इससे व्यक्ति के धन में वृद्धि होती है। 

-अगर कपड़े बदलते समय जेब से पैसे गिर जाते हैं तो ये अच्छा शगुन माना जाता है। ये भविष्य में व्यक्ति की तरक्की को इंगित करता है।