Loading...
अभी-अभी:

आलिया भट्ट पर सवार रणबीर का प्यार, देखिए क्या है पूरा मामला

image

Apr 16, 2019

बॉलीवुड एक्ट्रेस आल‍िया भट्ट द्वारा कई इंटरव्यूज में ये एक्सेप्ट किया गया है कि उन्हें रणबीर कपूर पर क्रश रहा है। इन द‍िनों दोनों स्टार्स र‍िलेशनश‍िप में हैं और कई बार दोनों की रोमांट‍िक केमिस्ट्री पब्लिकली भी नजर आई है। लेकिन आल‍िया भट्ट अपने ब‍िजी शेड्यूल में भी अपने प्यार यानी कि रणबीर कपूर को कितना याद करती हैं इसका सबूत खुद आल‍िया भट्ट ने गलती से मिस्टेक करके ही सही दे दिया। 

बता दें कि आल‍िया भट्ट अपनी फिल्म कलंक की पूरी स्टार कास्ट के साथ एक शो पर मौजूद थीं। इस शो में वरुण धवन और आल‍िया साथ बैठे हुए नजर आ रहे थे।तभी वरुण पीछे से आल‍िया के बालों को छूकर उन्हें परेशान करने लगते हैं। वहीं इस दौरान आल‍िया इस बात से थोड़ा परेशान हुईं और वह वरुण को ऐसा करने से इंकार करने लगीं। जबकि इस बीच हुआ ये कि आल‍िया ने वरुण की जगह रणबीर का नाम ले ल‍िया और सभी इस दौरान जोर-जोर से हंसने लगे। 

शो में आल‍िया के वरुण को रणबीर बोलते ही उनके साथ बैठे आद‍ित्य कपूर, सोनाक्षी और वरुण धवन सभी ठहाके हंसने लगे। इस दौरान आल‍िया ने शरमाते हुए अपना चेहरा नीचे कर ल‍िया। आल‍िया भट्ट से हुई इस खूबसूरत मिस्टेक का वीड‍ियो सोशल मीड‍िया पर अब काफी तेजी के साथ वायरल हो रहा है और इसे देखकर यह साफ है कि आल‍िया भट्ट ब‍िजी शेड्यूल में भी रणबीर कपूर के ख्यालों में खोई हुई रहती हैं।