Loading...
अभी-अभी:

फिल्मफेयर अवॉर्ड शिरकत में मिस वर्ल्ड का डांस, हुआ वायरल!

image

Feb 17, 2018

यह तो आपको पता ही है कि पिछले वर्ष भारत की मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड 2017 का ताज अपने नाम किया और उनसे पहले ये खिताब 17 साल पहले (साल 2000 में) प्रियंका चोपड़ा ने जीता था। छिल्लर ने चीन के सान्या शहर एरीना में आयोजित समारोह में दुनिया के विभिन्न हिस्सों से 108 सुंदरियों को पछाड़ कर यह खिताब अपने नाम किया है। बता दें, मानुषी छिल्लर देश की छठी मिस वर्ल्ड हैं। 
वैसे तो मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर अब आये दिन चर्चा में ही बनी रहती हैं। कभी अपनी खूबसूरत अदाओं को लकर, हॉट फोटोज को लेकर तो कभी अपने मिस वर्ल्ड के ताज को लेकर। आपको बता दें कि अभी हाल ही में मानुषी का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है जिसको देखकर आप भी बस देखते ही रह जायेंगें। हाल ही में मानुषी ने मुंबई में आयोजित 63वें जियो फिल्मफेयर अवॉर्ड में शिरकत की। बता दें कि 63वें जियो फिल्मफेयर अवॉर्ड का टेलीकास्ट 25 फरवरी को होने वाला है।

अब अगर मिस वर्ल्ड ने शो में हिस्सा लेंगी तो लोग तो डांस की डिमांड करेंगें ही। जी हां आप सही सुन रहे है मानुषी ने इस शो में बाकायदा हिस्सा लिया और शाहरुख खान, रणवीर सिंह के साथ अपने डांस के जलवे भी बिखेरे। जिसका वीडियो हाल ही में जमकर वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि ये डांस वीडियो ट्विटर पर डाला गया है और यह वीडीयो मानुषी के फैंस द्वारा शेयर किया गया है।  
अब बात करें मानुषी के डांस की तो भई मानुषी का क्या कहना, पूरे आत्मविश्वास के साथ मानुषी ने रणबीर और शाहरूख के साथ डांस किया। और इस डांस की लोग काफी तारीफें भी कर रहे है। वहीं मानुषी ने रेड कलर का गाउन इस फिल्मफेयर अवॉर्ड में पहना हुआ है। और वह इस गाउन में कदर जॅंच रही है कि लोगों का ध्यान उनके उपर से हट ही ना। आपको बता दें इसके पहले 2000 में प्रियंका ने ये ताज जीतकर भारत को गौरवान्वित किया था और अब मानुषी छिल्लर ने पूरे 17 साल बाद ये ताज भारत को दिलवाया है।