Loading...
अभी-अभी:

‘दुल्हन वही जो पिया मन भाए’ के निर्देशक का निधन

image

Oct 16, 2017

नई दिल्‍ली : फिल्म निर्माता लेख टंडन का रविवार शाम मुंबई में 88 साल की उम्र में पोवई स्थित उनके घर में निधन हो गया। वह कई तरह की स्वास्थ्य दिक्कतों से जूझ रहे थे। उन्होंने 'आम्रपाली' (1966) और ‘दुल्हन वही जो पिया मन भाए’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया था। फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने न्‍यूज एजेंसी भाषा को बताया कि टंडन पिछले कुछ समय से ठीक नहीं थे और पांच-छह महीने से बिस्तर पर थे। उन्हें कई तरह की स्वास्थ्य दिक्कतें थीं जिनकी वजह से आज शाम लगभग साढ़े पांच बजे उनका निधन हो गया।

लेख टंडन का जन्म 1929 में लाहौर में हुआ था। उन्होंने बॉलीवुड की कई सारी फिल्मों का निर्देशन करने के साथ ही वह खुद ‘रंग दे बसंती’ और ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ जैसी फिल्‍मों में काम करते हुए भी नजर आ चुके हैं। फिल्‍मों के अलावा लेख, टीवी सीरियल्स में भी नजर आ चुके हैं। लेख जी के पिता फकीर चंद टंडन पृथ्वीराज कपूर के परम मित्र थे। लेख टंडन के निधन पर बॉलीवुड की कई हस्तियों ने दुख जताया है।