Loading...
अभी-अभी:

छोटी हाइट की लड़कियों की पहली पसंद होते है लंबी हाइट वाले पार्टनर

image

Sep 6, 2018

हम लोग पुराने जमाने से यही सुनते आए हैं कि प्यार अंधा होता है प्यार में रंग, हाईट, उम्र और स्टेटस का कोई असर नहीं होता है, पर जब भी लड़कियां लड़कों को पसंद करती हैं तो उन्हें हमेशा लंबी हाइट वाले लड़के पसंद आते हैं लड़कियों के अनुसार लंबी हाइट वाला पार्टनर होने से बहुत सारे फायदे हो सकते हैं।

- लड़कियों को ऐसा लगता है कि लंबी हाइट वाले पार्टनर को गले लगाने से अलग ही फीलिंग आती है लंबी हाइट वाले लड़के जब अपने पार्टनर को गले लगाते हैं तो उनके दिल की धड़कन लड़कियों को साफ सुनाई देती है और उन्हें बहुत अच्छी फीलिंग आती है।

- सभी लड़कियों को अपने लंबे बॉयफ्रेंड की टी शर्ट पहनना बहुत पसंद होता है वह अपने बॉयफ्रेंड की टी शर्ट पहनने का अनुभव करना चाहती हैं।

- लंबा पार्टनर घर के कामों में भी मदद कर सकता है जैसे बल्ब बदलना किचन में ऊंचाई पर रखे डिब्बे उतारना आदि इसलिए लड़कियों को लंबे पार्टनर ज्यादा पसंद आते हैं।

- लंबा बॉयफ्रेंड होने से लड़कियों को सुरक्षा का एहसास होता है उन्हें ऐसा लगता है कि उनके साथ उनका बॉडीगार्ड चल रहा है इसलिए लड़कियां हमेशा लंबी हाइट वाला पार्टनर पसंद करती हैं।

- ज्यादातर लड़कियों को ऊंची हील वाली सैंडल पहनना बहुत पसंद होता है कम हाइट वाले लड़कों के साथ हील्स पहनना मुमकिन नहीं होता है, पर अगर आपका बॉयफ्रेंड लंबा है तो आप उसके साथ हाई हील्स पहनकर भी आसानी से कहीं भी जा सकते हैं।