Loading...
अभी-अभी:

शादी से पहले दुल्हन के लिबास में दिखीं मलाइका अरोड़ा

image

Nov 3, 2018

हाल ही में खबर आई कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं खबरों की माने तो, अर्जुन और मलाइका अगले साल शादी कर लेंगे हालांकि दोनों ने कभी अपने रिलेशनशिप पर खुलकर कुछ नहीं बोला है कुछ दिनों पहले दोनों को मिलान एयरपोर्ट पर हाथों में हाथ डाले स्पॉट किया गया था इस बीच करवाचौथ के दिन मलाइका अरोड़ा ब्राइडल लहंगे में नजर आई।

दरअसल,मलाइका की ये तस्वीरें ने वेडिंग जंक्शन फैशन शो की हैं, जिसमें वह शो स्टॉपर थीं इस दौरान उन्होंने ऑरेंज और ग्रे कॉम्बिनेशन का ऑफ शोल्डर लहंगा पहना हुआ था अपने लुक को पूरा करने के लिए मलाइका ने न्यूड मेकअप किया था जो उन पर काफी सूट कर रहा था। मॉडर्न दुल्हन लुक में मलाइका काफी फब रही थी।

अपने इस ड्रेस के साथ उन्होंने सिल्वर इयररिंग्स कैरी किए थे, जो उनके लुक में चार चांद लगा रहे थे। रैंप वॉक से पहले मलाइका ने एक सेल्फी भी अपने सोशल मीडिया साइट पर शेयर की थी। बता दें कि मलाइका, अर्जुन से 12 साल बड़ी हैं और उनका 15 साल का बेटा भी है दोनों के अफेयर के चलते ही मलाइका और अरबाज ने राहें बदल ली हैं मलाइका और अर्जुन की करीबियों से कपूर खानदान खुश नहीं है वहीं दोनों के रिश्ते के चलते सलमान और अर्जुन के रिश्ते भी खराब हो गए हैं।