Loading...
अभी-अभी:

आखिर क्यों करना पड़ा लोकसभा अध्यक्ष को पर्जन्य यज्ञ

image

Aug 18, 2017

इंदौर : प्रदेश में लगातार बारिश नहीं होने के कारण हाय तौबा मची हुई हैं। इंदौर सांसद और लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने लोगों की भावनाओं को समझते हुए  खजराना गणेश मंदिर पर पर्जन्य यज्ञ किया। ऐसी मान्यता हैं कि इस यज्ञ को करने से बारिश होती हैं।

देश में जहां लगातार बारिश होने के कारण कई लोगों की मौत हो चुकी हैं। वहीं कई लोग बेघर हो गए, लेकिन इंदौर और प्रदेश औसत बारिश भी नहीं हो पाई। इसी को देखते हुए इंदौर सांसद और लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन द्वारा खजराना गणेश मंदिर में पर्जन्य यज्ञ का आयोजन किया गया। इस यज्ञ में शामिल होने के लिए शहर के कई गणमान्य लोग भी  शामिल हुए। ऐसी मान्यता हैं कि इस यज्ञ को करने से बारिश होती हैं और इसी के तहत शुक्रवार को लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन के आतिथ्य में शहर के खजराना गणेश मंदिर सहित चार अन्य जगहों पर पर्जन्य यज्ञ का आयोजन किया गया।

इस यज्ञ का आयोजन हर साल उज्जैन में बाबा महाकाल के मंदिर में भी किया जाता हैं  और इस यज्ञ के बाद ही पूरे देश में बारिश होती हैं। वही लोकसभा अध्यक्ष ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दौरे पर कांग्रेस के विरोध को निराधार बताया, साथ ही कहा कि वो बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और किसी भी प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के लिए दौरे कर सकते हैं। फिलाहल लोकसभा अध्यक्ष ने पहल तो अच्छी की हैं लेकिन अब उसका असर इंदौर और प्रदेश में कितना होता हैं ये आने वाला समय ही बताएगा।