Loading...
अभी-अभी:

आखिर क्यों कांग्रेसी महिलाएं चूल्हे पर बना रही है रोटी?

image

Nov 2, 2017

ग्वालियर : लगातार बढ़ रही मंहगाई और घरेलू गैस के दाम बढ़ाए जाने को लेकर महिला कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ गुरुवार को अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। फूलबाग चौराहा पर महिला कांग्रेसियों ने आधा दर्जन से ज्यादा चू्ल्हे बनाए।

चौराहे पर महिला कांग्रेसियों ने चाय, रोटी, सब्जी बनाई। कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर भोजन किया। महिला कांग्रेस के इस अनोखे प्रदर्शन को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई। इस दौरान महिला कांग्रेस का कहना था कि मोदी सरकार गैस पर धीरे-धीरे सब्सिडी खत्म कर आम लोगों के साथ कुठाराघात कर रही है, जिसको कतई सहन नहीं किया जाएगा।

टमाटर से लेकर कई खाद्य पदार्थ लोगों की पहुंच से पहले ही दूर हो गए है और गैस सिलेण्डर को भी रसोई से बाहर करने की साजिश की जा रही है। ऐसा लगा रहा है कि अब लोगों को चूल्हे पर ही रोटी बनानी पड़ेगी।