Loading...
अभी-अभी:

आयशर और बाइक में भिड़ंत से पत्नी की मौत, पति गम्भीर

image

Aug 2, 2017

देवास : लिम्बोदा फाटे पर बुधवार को रात 10 बजे करीब आयशर और बाइक में भिड़त हो गई। जिसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पति को गम्भीर हालत में 108 से देवास रेफर किया गया। हाटपीपल्या पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 10 बजे लिम्बोदा फाटे के समीप हाटपीपल्या निवासी तुलसीराम पाटीदार रामरसोडे से आरती के बाद पति पत्नी और पांच साल कि नाती के साथ अपने घर बाइक से लौट रहे थे। तभी तेजी से आ रही आयसर क्रमांक एमएच 04 डीडी 1307 ने हाटपीपल्या निवासी तुलसीराम पाटीदार(50) वर्ष व पत्नी ललीता बाई पाटीदार(45) को सामने से टक्कर मार दी। जिससे पत्नी ललीता बाई पाटीदार की मौके पर ही मौत हो गई। पति तुलसीराम पाटीदार को गम्भीर हालत में 108 एम्बुलेंस से देवास रेफर कर दिया हैं। पत्नी ललीता बाई पाटीदार के शव को पोस्टमार्टम के लिए बागली भेज दिया हैं। हाटपीपल्या पुलिस ने मार्ग कायम कर लिया हैं।