Loading...
अभी-अभी:

आश्रम में प्रशासक ने की बाई से छेड़छाड़, हो गई पिटाई

image

Sep 26, 2017

ग्वालियर : माधव अंध आश्रम में ब्लाइंड बच्चों के लिए खाना बनाने वाली बाई ने आश्रम के प्रशासन पर अश्लील बाते कर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया हैं। जिसके बाद पीड़ित महिला ने प्रशासक की आश्रम में ही पिटाई कर दी। जो कैमरे में कैद हो गई। वहीं पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया हैं। 

ग्वालियर के थाना झांसीरोड क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले माधव अंध आश्रम में काम करने वाली बाई के साथ वहां के प्रशासक राकेश अग्रवाल ने फोन पर अश्लील बातें कर दी। जिसकी शिकायत पहले महिला ने वहां के स्टाफ से की। इसके बाद  बाई ने प्रशासक राकेश अग्रवाल की पिटाई कर दी। महिला के द्वारा प्रशासक की पिटाई की घटना ऑफिस में लगे सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हो गई।

महिला का आरोप हैं कि राकेश अग्रवाल आश्रम में रहने वाले ब्लाइंड लड़कों के मोबाइल से फोन लगाकर अश्लील बातें करता हैं। महिला ने इसकी शिकायत थाना झांसी रोड में कर दी। जिसके बाद पुलिस ने पिड़ित महिला की शिकायत पर धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया हैं।