Loading...
अभी-अभी:

कांग्रेस विधायक गोविंद के बिगड़े बोल, मंत्री विजय शाह को बताया नौटंकीबाज

image

Nov 27, 2017

भोपाल : कांग्रेस विधायक गोविंद सिंह ने स्कूल शिक्षा मंत्री विजय शाह को नौटंकीबाज बताया है। गोविंद का कहना है कि मंत्री विजय शाह को नौटंकीबाजी करने के सिवाय और कोई काम नहीं है। शाह आए दिन नए शिगूफे छोड़ते रहते है।

इस बार स्कूलों में जय हिंद बोलने के नाम पर बच्चों को मानसिक प्रताड़ित करने का काम कर रहे है। जिसकी निंदा भी गोविंद सिंह ने की है। वहीं व्यापमं मामले को लेकर सीबीआई पर बड़े लोगों को बचाने का आरोप भी गोविंद सिंह ने लगाया है।

गोविंद ने सीबीआई जांच को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं। मामले में कई बड़े नेताओं, प्रशासनिक अधिकारियों को बचाया जा रहा है। वहीं कुछ छुट-पुट लोगों पर सारे आरोप मढ़े जा रहे हैं। गोविंद सीबीआई की जांच से संतुष्ट नहीं है।

गोविंद ने कहा कि विधानसभा में किसी भी प्रकार का वास्तुदोष नहीं हैं। जो आया है उसका दुनिया से जाना तय होता है। पूर्व सीएम अर्जुन सिंह को विधानसभा भवन निर्माण के लिए धन्यवाद भी दिया है।