Loading...
अभी-अभी:

गर्भवती महिला डॉक्टर के साथ सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी फरार

image

Nov 18, 2017

सतना : सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पतेरी में अपनी ननद के घर प्रसव के लिए आई महिला डॉक्टर के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि 3 आरोपियों ने उसके साथ गलत काम किया।

पीड़ित महिला ने थाने में नागौद के इंद्रनगर निवासी आरोपी प्रमोद शर्मा, प्रीतम शर्मा और शंभू शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी के सेक्सन 376(2)(जी) के तहत अपराध दर्ज किया गया। सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता सिंगरौली जिले के एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर है।

सामूहिक दुष्कर्म की वारदात तकरीबन 5 माह पहले हुई थी। दुष्कर्म के आरोपी पीड़िता को इस बात की धमकी देकर गए थे कि अगर उसने जुबान खोली तो उसके नवजात बेटे और पति को भी मार देंगे। पुलिस के मुताबिक पीड़िता इस कदर भयभीत थी कि उसने किसी से कुछ नहीं कहा। पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश जारी है।