Loading...
अभी-अभी:

गाय की मौत से धरने पर बैठे कांग्रेस के पूर्व विधायक

image

Jul 23, 2017

ग्वालियर : गाय की करंट लगने से मौत के विरोध में कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रद्यमुन सिंह धरने पर बैठ गए। मामला हजीरा इलाके के रंगयान मोहल्ले का है। जहां खभों में आए करंट की चपेट में आने से गाय की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक प्रद्युम्न सिंह मौके पर पहुंचे और धरने पर पर बैठ गए। खबर मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पहुंच गए।

प्रद्युम्न सिंह ने आरोप लगाया कि गौ माता मरी पड़ी है लेकिन गौ भक्तों ने सुध नहीं ली। उन्होंने गाय की मौत के लिए बिजली विभाग और नगर निगम को जिम्मेदार ठहराया है। पूर्व विधायक ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर शहर में गायों की मौत ऐसे ही होती रही तो वो आंदोलन करेंगे और जेल भी जाएंगे।