Loading...
अभी-अभी:

जगमगाती रोशनी, पूजा अर्चना के साथ महिलाओं ने मनाया हरतालिका तीज

image

Aug 25, 2017

इंदौर : हरतालिका तीज पर्व का उल्लास गुरुवार की पुरे रात इंदौर शहर में दिखाई दिया। महिलाओं ने रातभर जागरण कर पूजा अर्चना कर शिवस्तुति में अपना समय बिताया। पर्व को लेकर शहर के राजबाड़ा पर कार्यक्रम में जिसमें गायक मंडलियों के साथ भजन की आकर्षक प्रस्तुतियां दी और महिलाओं ने जमकर झुमा।

सुहाग की लम्बी उम्र की कामना के लिए निर्जला रहकर महिलाएं हरतालिका तीज का व्रत रखती है। दिनभर उपवास के बाद रात को महिलाएं भगवान शिव की विधि विधान से पूजा करती है और पूरी रात अराधना कर जागरण करती है। इसी पर्व की छटा देर रात को दिखाई दी। पूरे दिन व्रत रखने के बाद रात को महिलाओं ने जागरण कर बिताई। हरतालिका पर सबसे बड़ा आयोजन राजबाड़ा पर हुआ। लोक सस्कृति मंच के बेनर तले यहां हरतालिका तीज पर भजन संध्या का आयोजन किया गया । शहर के ह्रदय स्थल राजबाड़ा पर होने वाल़े इस आयोजन में शहरभर की महिलाए बड़ी तादाद में यहा पहुंचती है। रात को भी युवतियां और महिलाएं सजधज कर यहां पहुंची। जगमगाती रोशनी के बीच पूरी रात महिलाओं ने अपने पति के लंबी आयु की कामना की।