Loading...
अभी-अभी:

डिप्टी कलेक्टर ने पत्नी को लगाया बेहोशी का इंजेक्शन, मामला दर्ज 

image

Oct 31, 2017

धार : जिले के दीनदयालपुरम के रहने वाले झाबुआ के डिप्टी कलेक्टर डॉ अभय सिंह खराड़ी पर उनकी पत्नी सुनीता ने जान से मारने के आरोप लगाए थे। कहा था कि उन्होंने गुंडे बुलवाकर बेहोशी का इंजेक्शन लगाया था। जिस पर धार थाना कोतवाली में मामला दर्ज किया गया।  

सोमवार को धार के थाना कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि दीनदयालपुरम कॉलोनी की रहने वाली सुनीता खराड़ी को बेहोशी का इंजेक्शन लगाया गया है। जिसके बाद महिला को जिला भोज चिकित्सालय में उपचार एवं जांच के लिए भेजा गया था। 

सुनीता खराड़ी झाबुआ डिप्टी कलेक्टर डॉ अभय सिंह खराड़ी की पत्नी है। उन्होंने बताया कि उनके पति ने गुंडे बुलाकर उनके साथ मारपीट की और उसको बेहोशी का इंजेक्शन लगाया। उनके पति ने 2013 में चुपके से बड़वानी जिले की रहने वाली एक पटवारी महिला के साथ शादी कर ली है, जिसका विरोध करने पर पति उसको आये दिन प्रताड़ित भी करता है।

वहीं पति डिप्टी कलेक्टर होने के कारण पत्नी की कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही है। रात में दोनों घर पर ही थे और साथ ही सो रहे थे, तभी रात तीन बजे उनके पति ने उनकी दूसरी पत्नी के तीन भाईयों के साथ दो और लोगों को बुलाया। पत्नी का मुंह दबा दिया और अपने साथियों के साथ मिलकर बेहोशी का इंजेक्शन लगा दिया, जिसके बाद जान से मारने की कोशिश की।

जिसके बाद महिला ने अपने परिजनों के साथ धार एसपी बीरेंद्र कुमार सिंह को एक आवेदन सौपते हुए पुरे मामले से अवगत करया। जिसके बाद न्याय की गुहार लेकर आई महिला का मामला धार सीएसपी शशिकांत कंकने को सौपा गया। देर रात कोतवाली पुलिस ने महिला की शिकायत पर अलग-अलग धाराओं में पति सहित छह लोगों पर मामला दर्ज किया है।

वहीं झाबुआ डिप्टी कलेक्टर डॉ अभय सिंह खराड़ी का कहना है कि वह एक जिम्मेदार पद पर शासकीय सेवा में है और झाबुआ जिले में पदस्त है। उनकी पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। आये दिन पत्नी मारपीट भी करती है, साथ ही कार्यालय में आकर भी कई बार बखेड़ा खड़ा कर चुकी है। उन्होंने ससुराल वालों पर भी उनकी संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया और कहा कि उनके ससुराल वाले उनकी पति का ब्रेन वॉस कर रहे है।