Loading...
अभी-अभी:

तोड़े जाएंगे गुंडों के मकान, पुलिस व निगम करेगी कार्यवाई 

image

Oct 30, 2017

इंदौर : पुलिस ने एक बार फिर बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की योजना बना ली हैं। शहर के करीब 100 बदमाशों की सूची तैयार की गई हैं। निगम के साथ मिलकर संयुक्त रूप से शहर के बदमाशों के मकान तोड़े जाएंगे। पिछली बार हुई कार्रवाई में 100 से अधिक बदमाशों के मकान तोड़े गए थे। जिसमें पुलिस को 2 सौ करोड़ रुपए की संपत्ति भी मिली थी।

दरअसल गणेश चतुर्थी के पहले पुलिस ने निगम के साथ मिलकर कार्रवाई करते हुए चेन लूट, मारपीट, अवैध वसूली, चोरी, डकैती जैसे सघन अपराध में लिप्त बदमाशों की सूची तैयार की थी। इसके बाद इन बदमाशों द्वारा किए गए अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर कार्रवाई करते हुए मकान तोड़े दिए थे।

त्योहारों के कारण इस कार्रवाई को रोक दिया गया था। एक बार फिर इस कार्रवाई को शुरु किया जा रहा हैं। पुलिस मुख्यालय ने शहर के सभी थाना प्रभारियों से हिस्ट्रीशीटर बदमाशों की सूची तैयार करवाई हैं। इन बदमाशों की सूची निगम को सौंपी गई हैं।

जिससे इनकी संपत्ति की जानकारी निकाल कर बदमाशों के मकान तोड़ा जा सके। पुलिस की माने तो शहर के बदमाशों ने रंगदारी और अपराध का सहारा लेकर अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित करने के साथ अवैध निर्माण कर लिया हैं। ऐसे असमाजिक तत्वों के खिलाफ एक बार फिर कार्रवाई की जाएंगी।

यही नहीं पुलिस लगातार बदमाशों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई के साथ बॉउड़ओवर भरवाने की कार्रवाई भी करती आई हैं। इंदौर डीआईजी का कहना है कि विगत दिनों पुलिस और निगम ने अभियान चलाकर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी।

अतिक्रमण संबंधी संपत्ति को चिन्हित करके संवैधानिक तौर पर कार्रवाई की गई थी। त्योहारों के कारण बीच में कार्रवाई को रोक दिया गया था। एक बार फिर बदमाशों की सूची तैयार कर ली गई हैं। बदमाशों की संपत्ति की समीक्षा करके कार्रवाई की जाएगी।