Loading...
अभी-अभी:

नगर पालिका चुनाव : नामांकन दाखिल के अंतिम दिन भी कांग्रेस ने नहीं की उम्मीदवारों की घोषणा

image

Jul 24, 2017

बुरहानपुर : जिले की नेपानगर नगर पालिका चुनाव के 24 वार्डो के पार्षद और अध्यक्ष के लिए चुनाव होना हैं। जिसको लेकर नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख होने के बावजूद कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की हैं। तो वहीं भाजपा ने अपने पार्षदों और अध्यक्ष पद के उम्मीदवार की घोषणा करते हुए सभी के नामांकन दाखिल करवा दिए हैं।

भाजपा ने नगर पालिका अध्यक्ष के लिए राजेश चौहान के नाम पर मोहर लगाते हुए उनका नामांकन जमा करवा दिया हैं, तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस की ओर से उम्मीदवारों की लिस्ट जारी नहीं हुई। जिसके बाद अध्यक्ष पद के 2 दावेदार पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सोहन सैनी और जगविंदर सिंह जॉली सहित संभावित पार्षद पद के दावेदारों ने कांग्रेस की ओर से अपना नामांकन दाखिल किया हैं। इसी के साथ रिपब्लिकन पार्टी ने भी सभी 24 वार्डो सहित अध्यक्ष के लिए भी अपना उम्मीदवार मैदान में उतारते हुए सभी के नामांकन जमा करवा दिए हैं।

गौरतलब हैं कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरूण यादव का लोकसभा क्षेत्र होने से नेपानगर के इस चुनाव में फिर दोनों प्रदेश अध्यक्ष आमने-सामने हो गए हैं और दोनों अध्यक्ष के लिए यह प्रतिष्ठा का चुनाव बन गया हैं।