Loading...
अभी-अभी:

निगम कर्मियों और व्यापारियों का हुआ विवाद

image

Sep 2, 2017

इंदौर : सीएम हेल्प लाइन की शिकायत पर अतिक्रमण की कार्यवाई करने गए निगम के अमले को व्यापारियों के गुस्से का सामना करना पड़ा। दरअसल सीएम हेल्प लाइन पर पड़ोस के ही एक व्यापारी ने आपसी विवाद के चलते दूसरे व्यापारी की शिकायत कर दी। जिसपर नगर निगम का दल वहां अतिक्रमण हटाने की कार्यवाई करने पहुंचा। जिसपर उक्त व्यापारी भड़क गया और निगम कर्मियों पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए निगम कर्मियों से विवाद करने लगा। विवाद की जानकारी लगते ही क्षेत्रीय पार्षद कविता कोवाल मौके पर पहुंची और विवाद को शांत किया।

दरअसल मामला मालवामिल क्षेत्र के स्किम नंबर 91 का हैं। यहां बने मार्केट में कैलाश मित्तल नामक व्यापारी ने मार्केट की अन्य दुकानों पर अतिक्रमण करने की शिकायत सीएम हेल्प लाइन पर की थी। जिसपर नगर निगम अतिक्रमण हटाने की कार्यवाई करने पहुंचा। जहां व्यापारियों ने निगम की कार्यवाई पर भेदभाव का आरोप लगाया और निगम कर्मियों से विवाद करने लगे। व्यापारियों का कहना था कि कई सालों से यहां वे दुकान लगा रहे हैं, नगर निगम द्वारा सिर्फ कुछ दुकानों पर कार्यवाई की जा रही हैं  वह गलत हैं।

नगर निगम अगर पूरे मार्केट पर कार्यवाही करती हैं, तो वे स्वेच्छा से अपना अतिक्रमण हटा लेंगे। इसी बात को लेकर निगमकर्मी और व्यापारियों में विवाद हो गया। विवाद की जानकारी लगते ही क्षेत्रीय पार्षद कविता कोवाल मौके पर पहुंची और व्यापारियों को शांत किया। व्यापारियों से लिखित में लेने के बाद समान्य कार्यवाई का आश्वासन दिया।