Loading...
अभी-अभी:

पत्नी ने क्या किया ऐसा कि पति ने कर दी हत्या

image

Oct 10, 2017

ग्वालियर : करवा चौथ को अभी दो दिन ही गुजरे हैं, लेकिन उससे पहले एक पति ने उस पत्नी को मौत के अघोष में सुला दिया हैं, जिसने उसकी लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था। मामला ग्वालियर शहर का हैं। आरोपी पति ने पत्नी की हत्या की खबर खुद पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी पति रमाकांत की माने तो, उसकी पत्नी संगीता उस पर इतनी हावी थी कि वो उसकी गर्म चिमटे से पिटाई करती थी। साथ ही अपने प्रेमी से मारवाने की धमकी देती थी। सोमवार की देर रात भी संगीता और रमाकांत में झगड़ा हुआ। तब रमाकांत ने संगीता की गला घोट कर हत्या कर दी।

इस सनसनी खेज वारदात की जानकारी खुद रमाकांत ने पुलिस को दी। आनन-फानन में सिरोल थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद आरोपी पति रमाकांत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। साथ ही उस शख्स की तलाश में भी जुट गई हैं, जो संगीता का प्रेमी था।

पुलिस को शुरूआती तफ्तीश में ये पता चला हैं कि रमाकांत दतिया का एक किसान हैं। वो अपनी पत्नी के कहने पर ही ग्वालियर की हाई सोसाइटी वाली एमके सिटी में रहना आया था, लेकिन ग्वालियर में ये होगा, उसने ये कभी नहीं सोचा था।